Wrestlers Protest: ‘उसके साथ कुछ गलत हुआ…’ बृजभूषण की मुश्किलें बढ़ीं, इंटरनेशनल रेफरी ने दी गवाही


एफआईआर के मुताबिक, मैं सबसे लंबी रेसलर्स में से एक थी. इसलिए मुझे अंतिम पंक्ति में खड़े होना था. मैं आखिरी लाइन में खड़ी थी और बाकी रेसलर्स के पोजिशन लेने का वेट कर रही थी. आरोपी आया और मेरे साइड में खड़ा हो गया. अचानक मैं हैरान रह गई क्योंकि मुझे एक हाथ अपनी कमर के नीचे महसूस हुआ.

 

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. उन पर 6 पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद WFI चीफ पर दो एफआईआर भी दर्ज की कई हैं. अब उनके खिलाफ एक इंटरनेशनल रेफरी जगबीर सिंह ने गवाही दी है. जगबीर सिंह के मुताबिक, बृजभूषण ने एक महिला पहलवान को आपत्तिजनक तरीके से छुआ था, तब उसने खुद को छुड़ाया था और वह धक्का देकर उनसे दूर हो गई थी.

अब पिछले साल मार्च में  शिकायत में एक महिला पहलवान ने कहा था कि लखनऊ में एशियन चैम्पियनशिप में ट्रायल के बाद सभी लोग एक टीम फोटो के लिए जमा हुए थे, जहां बृजभूषण ने उनको आपत्तिजनक तरीके से छुआ था, जिसके बाद वह पीछे हट गईं और कुछ कहते हुए दूर चली गई थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2007 से इंटरनेशनल रेसलिंग रेफरी जगबीर सिंह, जो उस वक्त महिला पहलवान और बृजभूषण सिंह से कुछ ही दूर खड़े थे, उन्होंने शिकायतकर्ता की बात का समर्थन किया है. जगबीर सिंह ने एक फोटो का हवाला दिया और कहा कि दिल्ली पुलिस ने वह फोटो मांगी है.

15 जून तक जांच पूरी होने की उम्मीद

जगबीर चार राज्यों के 125 से ज्यादा संभावित गवाहों में शामिल हैं, जो केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान के अनुसार पुलिस जांच का हिस्सा हैं. उम्मीद है कि 15 जून तक जांच खत्म हो जाएगी. जगबीर सिंह के मुताबिक, बृजभूषण सिंह के बगल में एक महिला पहलवान खड़ी थी. बाद में वह उनके सामने आ गई. वह महिला पहलवान कुछ असहज थी और प्रतिक्रिया भी दे रही थी. मैं लखनऊ में भी था और फुकेट में था, जहां मैंने देखा कि बृजभूषण ने महिला पहलवानों को असहज कर दिया.

आगे जगबीर सिंह ने कहा, ‘उसके साथ कुछ गलत हुआ. मैं उनको कुछ करते हुए तो नहीं देखा लेकिन उसके हाथ-पैर खूब चलते थे. इधर आ जा. इधर खड़ी हो जा.’ FIR के मुताबिक, सिंह ने उस महिला पहलवान को कंधे से पकड़ लिया, इसके बाद वह खुद को छुड़ाकर फोटो खिंचवाने के लिए आगे वाली लाइन में चली गई.

क्या बोली महिला पहलवान 

एफआईआर के मुताबिक, मैं सबसे लंबी रेसलर्स में से एक थी. इसलिए मुझे अंतिम पंक्ति में खड़े होना था. मैं आखिरी लाइन में खड़ी थी और बाकी रेसलर्स के पोजिशन लेने का वेट कर रही थी. आरोपी आया और मेरे साइड में खड़ा हो गया. अचानक मैं हैरान रह गई क्योंकि मुझे एक हाथ अपनी कमर के नीचे महसूस हुआ. इसके बाद मैं खुद को बचाने के लिए तुरंत दूर हट गई. मेरे दूर हटने पर आरोपी ने जबरदस्ती कंधे से पकड़ लिया. लेकिन किसी से मैं उसके चंगुल से छूट गई. चूंकि मैं टीम फोटोग्राफ खिंचवाने से मना नहीं कर सकती थी. इसलिए पहली लाइन में जाकर बैठ गई.

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *