लखनऊ में कैमरा केयर – कैमरा एवं ड्रोन सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन


कैमरा केयर – कैमरा एवं ड्रोन सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

लखनऊ, 1 जनवरी 2026:
कैमरा और ड्रोन की बिक्री एवं सर्विसिंग के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए कैमरा केयर – कैमरा एवं ड्रोन सर्विस सेंटर का शुभारंभ आज श्री ब्रजेश पाठक द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर कैमरा केयर के मालिक श्री साहिल सिद्दीकी ने श्री पाठक का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

उद्घाटन के बाद श्री ब्रजेश पाठक ने नव-खुले स्टोर का निरीक्षण किया और उपलब्ध कैमरों, ड्रोन, लेंस तथा अन्य एक्सेसरीज़ को नजदीक से देखा। उन्होंने कैमरा तकनीक, लेंस की विशेषताओं और सर्विस सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा इस पहल की सराहना की। इस दौरान उन्होंने स्टोर के सभी स्टाफ सदस्यों से मुलाकात की और स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से जुड़े पेशेवरों ने भाग लिया और इस नए सर्विस सेंटर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कैमरा केयर के सभी सदस्य मोहम्मद नसीम, मोहम्मद शाहनवाज, दानिशा शेख, उज्ज्वल सिंह, सुमित राजपूत, आदिल फरीदी, जय प्रकाश, अहद खान, शिवा चौहान, हिमांशु चौहान, आकाश कुमार मौजूद रहें।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *