UP T20 लीग का आगाज़ – जम कर नाचे और गाये बादशाह, कृति सनन और आयुष खुराना


आयुष्मान-बादशाह, कृति के साथ झूमा पूरा इकाना फोटो समेत सभी केंद्रों के ध्यानार्थ आयुष्मान-बादशाह, कृति के साथ झूमा

जैसे ही लाल लिबास में मंच पर उतरे गायक बादशाह ‘तैनूकाला काला चश्मा जचा है… गाते हुए मैदान पर उतरे वैसे ही स्टेडियम में बैठे दर्शक झूमने लगे। पूरा स्टेडियम सीटियों और शोर सेगूंजगूं उठा। इसके बाद अभिनेत्रा कृति सैनन ने ‘बीड़ी जलइले…जिगर सेपिया पर जो ठुमके लगाए तो पूरा वातावरण शोर सेगूंजगूं उठा। इकाना स्टेडियम में रविवार की शाम यूपी टी20 क्रिकेट लीग के सीजन-2 के आगाज पर बादशाह, अभिनेत्री कृति सैनन और अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने प्रदर्शन सेचार चांद लगा दिए। अपार शक्ति खुराना के संचालन नेभी दर्शकों का दिल जीत लिया। लीग का उद्घाटन बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया। इस मौके पर लीग के ब्राण्ड अम्बेडर सुरेश रैना, यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया, यूपी टी20 लीग चेयरमैन डीएस चौहान, इकाना स्पोर्ट्स सिटी के एमडी उदय सिन्हा समेत कई हस्तियां थीं। सभी नेयूपी टी20 लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया।

समारोह की शुरुआत बॉलीवुड के सितारों के शानदार प्रदर्शन से हुई। अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री कृति सैनन ने अपने डांस परफारमेंस से स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। आयुष्मान खुराना की जीवंत उपस्थिति और कृति सैनन की मनमोहक अदाओं नेसमारोह को और भी खास बना दिया। उनके प्रदर्शन नेन केवल खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक बादशाह ने ‘तैनूकाला-काला चश्मा जचदा है, ‘हाय गर्मी, ‘नाचूं तेरेप्यार जुगनूबनके, ‘डीजे वाले बाबू जैसे एक से एक सुपर हिट गीत गाकर महफिल लूट ली। उनके गीतों नेदर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संगीत की धुन पर हजारों दर्शकों ने उत्साह से झूमते हुए, इस अद्भुतद्भु शाम को और भी रंगीन बना दिया। समारोह मेंशामिल दर्शक क्रिकेट के इस नए सीजन की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यूपी टी20 लीग की इस भव्य शुरुआत नेएक बार फिर साबित कर दिया कि खेल और मनोरंजन के मेल से कैसे एक विशेष अवसर को और भी खास बनाया जा सकता है।

यह लीग राज्य ही नहीं, भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण कदम है। ये नए प्रतिभाओं को निखारने में मदद करेगी और उत्तर प्रदेश के खेल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। – राजीव शुक्ल, उपाध्यक्ष, बीसीसीआई

 

देखे फोटो :

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *