भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है। मुकेश एक जनवरी से लापता थे।

चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सैप्टिक टैंक से लाश निकाली गई। मौके पर पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रही। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कल बीजापुर शहर बंद हो सकता है। इस बात की भी चर्चा है।

मुकेश चंद्राकर के लापता होने के संदर्भ में उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुकेश की तलाश करवा रहे थे। इसी दौरान आज चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर से उनका शव बरामद किया गया है।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
