लखनऊ-कानपुर में 5 दिन लगातार बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया तेज आंधी के साथ 40 शहरों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट


मध्य प्रदेश से निकला चक्रवाती तूफान बिपरजॉय लखनऊ-कानपुर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ घंटों में लखनऊ-कानपुर में जोरदार बारिश की संभावना है। इसी के साथ 40 शहरों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि अगले कुछ घंटे बाद से 25 जून तक लखनऊ-कानपुर में जोरदार बारिश हो सकती है। चक्रवाती तूफान कमजोर होकर विक्षोभ में बदल गया है। इसके चलते इस तूफान ने बारिश का टॉपअप दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि तीन साल बाद जून में इस बार औसत बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
बिपरजॉय तूफान कानपुर-लखनऊ के पास कमजोर पड़कर खत्म हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ना शुरू हो जाएगा। ट्रफ लाइन भी पश्चिम बंगाल, हिमालय की तराई होते हुए पंजाब तक जा रही है। अगले दो से दिन के भीतर उप्र में मानसून के आगमन का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने पर ग्वालियर-चंबल संभाग में प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। 26 से 27 जून के बीच झमाझम बारिश के आसार हैं। इस बार मानसून का आगमन धमाकेदार रहने की संभावना है। मानसून कम दबाव के क्षेत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।
कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, औरैया, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, जालौन, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, इटावा, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, लखनऊ, आगरा, मथुरा, अंबेडकरनगर में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *