भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली।

IND vs NZ, 3rd T20I: गुवाहाटी में भारतीय टीम ने कमाल कर दिया है. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 154 रनों का लक्ष्य को महज 10 ओवरों में ही हासिल कर लिया है. पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा प्रचंड लय में नजर आए. टीम के लिए उन्होंने 20 गेंदों में 68 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद में नाबाद 57 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा ईशान किशन 13 गेंद में 28 रन बनाने में कामयाब रहे.

न्यूजीलैंड की तरफ से तीसरे टी20 मुकाबले में मैट हेनरी और ईश सोढ़ी ही केवल विकेट चटका पाए. हेनरी ने संजू सैमसन (00) और सोढ़ी ने ईशान किशन (28) को आउट किया.
153 रन बनाने में कामयाब हुई थी न्यूजीलैंड
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में 153/9 रन बनाने में कामयाब हुई थी. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 40 गेंद में 48 रन की पारी खेली.
बुमराह ने चटकाए तीन विकेट
वहीं भारतीय टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा रवि बिश्नोई और हार्दिक पंड्या के खाते में दो-दो विकेट आए. हर्षित राणा को एक सफलता हाथ लगी.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
