तिरुवनंतपुरम T20I में भारत की न्यूजीलैंड पर धमाकेदार जीत, सीरीज 4-1 से कब्जाई, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह बने जीत के स्टार


IND vs NZ 5th T20I Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को शनिवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पांचवें मुकाबले में 46 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती।

Pc: BCCI
Pc: BCCI

भारत ने 5वें मैच में ईशान किशन की दमदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 271 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम फिन एलन की दमदार पारी के बावजूद 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 225 रन ही बना सकी।

Pc: BCCI
Pc: BCCI

272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने दमदार शुरुआत की। हालांकि पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। फिन एलन 38 गेंद में 80 रन बनाकर आउट हुए। एलन ने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। एलन और रविंद्र के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 100 रन की साझेदारी हुई। ग्लेन फिलिप्स ने 6 गेंद में सात रन बनाए। रचिन रवींद्र 17 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर खाता नहीं खोल सके। बेवन जैकब्स ने सात रन बनाए। काइल जैमीसन 9 और डेरिल मिचेल 26 रन बनाकर आउट हुए। लॉकी ने तीन रन बनाए। रिंकू सिंह ने ईश सोढ़ी को आउट करके न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लिए। अक्षर ने तीन और वरुण-रिंकू को एक-एक विकेट मिला।

भारतीय टीम ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें मैच में ईशान किशन की दमदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी चुनने वाली मेजबान टीम के लिये ईशान ने 43 गेंद में 103 और सूर्यकुमार ने 30 गेंद में 63 रन बनाये। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 31 के स्कोर पर संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा। संजू सैमसन 6 गेंद में 6 रन ही बना सके। संजू सीरीज में 5 मैचों में 46 रन ही बना सके। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 16 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद में 63 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार ने ईशान के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 गेंद में 137 रन जोड़े। ईशान किशन ने 42 गेंद में शतक मारा है। ईशान किशन 43 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए। ईशान ने अपनी पारी में 6 चौके और 10 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद में 42 रन की पारी खेली। उन्होंने एक चौका और चार छक्का लगाया। रिंकू सिंह 8 और शिवम दुबे 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्युसन ने दो विकेट लिए।


IND score: 271/8 (20)

NZ score: 225/10 (19.4)

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *