IND vs PAK Asia Cup Final 2025: पाकिस्तान पर भारत का जीत का ‘तिलक’, पाकिस्तान को 5 विकेट से पीटा


भारत ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से पीट दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने नौंवी बार एशियाई चैंपियनशिप अपने नाम की है.

Pc: BCCI/ Twitter
Pc: BCCI/ Twitter

भारत ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से पीट दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने नौंवी बार एशियाई चैंपियनशिप अपने नाम की है. भारत की जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने नाबाद 69 रनों की पारी खेली और एक छोर संभाले रखा. भारत के लिए जीत के रन रिंकू सिंह के बल्ले से आए.

Pc: BCCI/ Twitter
Pc: BCCI/ Twitter

पाकिस्तान से मिले 147 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब हुई थी. टीम ने 20 के स्कोर पर ही अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाए थे. लेकिन फिर इसके बाद संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की. संजू 24 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद शिवम दुबे और तिलक के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हुई. तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में तीन चौके चार छक्कों के दम पर नाबाद 69 रनों की साझेदारी की. जबकि शिवम दुबे ने 22 गेंदों में 33 और संजू ने 21 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली.

Pc: BCCI/ Twitter
Pc: BCCI/ Twitter

भारतीय स्पिनरों ने जो जाल बुना, उसमें पाकिस्तानी बल्लेबाज फंस गए और पूरी टीम 146 रनों पर ऑल आउट हुई. पाकिस्तान पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. पाकिस्तान को फरहान और फखर की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई थी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन इसे बाद पाकिस्तान ने सरेंडर कर दिया. कुलदीप यादव की अगुवाई में भारतीय स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया.

Pc: BCCI/ Twitter
Pc: BCCI/ Twitter

कुलदीप ने 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर और वरुण के खाते में दो-दो सफलताएं आईं. वहीं बुमराह ने दो विकेट झटके. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 38 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों के दम पर 57 रनों की पारी खेली, जबकि फखर जमान ने 35 गेंदों में 46 रन बनाए. उनके अलावा सैम अयूब 14 रन बना पाए. इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया.


यह गेम वास्तव में एक रोलर-कोस्टर राइड रहा. पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत की – 12.4 ओवर में 1 विकेट पर 113 रन. उनके सलामी बल्लेबाजों शाहिबज़ादा फरहान और फखर ज़मान ने एक ठोस मंच तैयार किया, लेकिन भारत ने शानदार वापसी की और उन्हें 146 रनों पर ढेर कर दिया.

उस समय, भारत स्पष्ट रूप से प्रबल दावेदार दिख रहा था, लेकिन पाकिस्तान ने गेंद से शानदार शुरुआत करते हुए लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को हिलाकर रख दिया और चार ओवर में उसका स्कोर 3 विकेट पर 20 रन कर दिया. भारत को बचाने के लिए तिलक वर्मा ने संजू सैमसन से हाथ मिलाया.

जब भारत कमान संभालने ही वाला था तभी सैमसन को आउट कर दिया गया. इसके बाद तिलक ने भारत को लड़ने के लिए शिवम दुबे के साथ साझेदारी की. आख़िरी ओवर आ गया और कोई नहीं जानता था कि विजेता कौन होगा. अंतिम ओवर में तिलक वर्मा ने ही भारत को सफलता दिलाई. भारतीय फैंस इस व्यक्तिक को हमेशा याद रखेंगे. जो आज रात उन्होंने किया है. बिल्कुल अविश्वसनीय’

लखनऊ हजरतगंज में लखनऊ वालों ने मनाया जीत का जश्न

Pc: Inside News 24x7
Pc: Inside News 24×7

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *