बारिश की वजह से भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रद्द हो गया है. इसके साथ ही बाबर आजम की टीम सुपर-4 में क्वालीफाई कर गई है.

बारिश की वजह से भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रद्द हो गया है. दोनों टीमों के एक-एक प्वाइंट दिया गया है. इसके साथ ही तीन प्वाइंट्स के साथ पाकिस्तान की टीम सुपर-4 में पहुंच गई है. वहीं भारत अगर नेपाल से हार जाता है तो एशिया कप से बाहर हो जाएगा. ऐसे में सुपर-4 में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में नेपाल से मैच जीतना होगा. सुपर-4 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
