IPL 2023 Eliminator, LSG vs MI Highlights: आईपीएल के 16वें सीजन के एलिमिनेट मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराया। इसी जीत के साथ मुंबई की टीम क्वालीफायर-2 में पहुंच गई। अब 26 मई को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से सामना होगा।
Image – Mumbai Indians (Twitter)
आईपीएल के 16वें सीजन का रोमांच अंतिम चरण पर है। मौजूदा सीजन में बुधवार को एलिमिनेट मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराया। इसी जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम क्वालीफायर-2 में जगह पक्की कर ली। अब 26 मई को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मुंबई का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन से होगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और मुंबई को 183 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ की टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में हारकर बाहर हुई। वहीं, मुंबई ने लखनऊ के जीत के सिलसिले पर भी ब्रेक लगाया। मुंबई की यह लखनऊ के खिलाफ लगातार तीन हार के बाद पहली जीत है।
Image – Mumbai Indians (Twitter)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 40 रन के अंदर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। टीम के दोनो ओपनर्स एक बार फिर फेल रहे। कप्तान रोहित शर्मा एक चौके और एक छक्के कर मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनको नवीन उल हक ने आयुष बडोनी के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद इशान किशन भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। वे 3 चौकों की मदद से 15 रन बनाए और फिर यश ठाकुर की गेंद पर विकेटकीपर पूरन को कैच थमा बैठे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी कर लड़खड़ाई टीम को संभाला। सूर्या ने 20 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाए। इसके बाद वे नवीन की गेंद पर कृष्णप्पा गौतम को कैच दे बैठे। इसके बाद कैरून ग्रीन ने भी शानदार पारी खेली, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 23 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। वे नवीन की गेंद को नहीं पढ़ पाए और बोल्ड हो गए। टिम डेविड भी कुछ खास नहीं कर पाए। वे 13 गेंदा पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनको यश ने आउट किया। तिलक वर्मा भी टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे 26 रन पर आउट हो गए। नेहाल वढेरा ने 23 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 180 के पार पहुंचाया। लखनऊ के नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर ने तीन विकेट लिए।
Advertisement
लखनऊ की शुरुआत रही खराब
जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। 25 रन के अंदर टीम के दोनों ओपनर्स आउट होकर पवेलियन लौट गए। इम्पैक्ट खिलाड़ी काइल मेयर्स ने 18 रन और प्रेरक मांकड़ 3 रन बनाकर आउट हो गए। क्रणाल पंड्या भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 8 रन पर आउट हो गए। इसके बाद आयुष बडोनी भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 1 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। निकोलस पूरन गोल्डन डक हो गए। लड़खड़ाई लखनऊ के लिए शानदार पारी खेलने वाले मार्कस स्टोइनिस रन आउट हो गए। वे 27 गेंदों पर सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके बाद कृष्णप्पा गौतम भी रन आउट हो गए। रवि बिश्नोई भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे महज 3 रन पर आउट हो गए। इसके बाद दीपक हुड्डा भी रन आउट हो गए। वे 13 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लगातार अंतराल में लखनऊ के विकेट गिरते रहे। मुंबई के आकाश मढ़वाल ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई। आकाश ने 1.42 की स्ट्राइक रेट से 3.3 ओवर में महज 5 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।
Image – Mumbai Indians (Twitter)
हेड टू हेड में लखनऊ का पलड़ा भारी
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अभी तक तीन मुकाबले खेले गए हैं। हेड टू हेड पर नजर डालें तो मुंबई के खिलाफ लखनऊ का पलड़ा काफी मजबूत है। तीनों मुकाबले में लखनऊ ने जीत हासिल की है। लखनऊ का मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 199 रन है, जबकि मुंबई का लखनऊ के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 181 रन है।
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.