SRH: हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद मुंबई ने अपने फैन्स को दिल से धन्यवाद कहा, टीम ने मैदान के चक्कर लगाया।
फ़ोटो: BCCI/IPL
मुंबई इंडियंस ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इतिहास रच दिया। मुंबई ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। मयंक अग्रवाल और विव्रांत शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। वह 200 प्लस का लक्ष्य सबसे ज्यादा बार हासिल करने वाली टीम बन गई हैं।
मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत दर्ज कर ली। मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को इस मैच में 8 विकेट से हराया। मुंबई के सामने जीत के लिए 201 रन का बड़ा लक्ष्य था, जिसे उसने कैमरॉन ग्रीन के नाबाद शतकीय पारी और रोहित के अर्धशतकीय पारी के दम पर 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ग्रीन ने 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 47 गेंद में 100 रन की पारी खेली।
ग्रीन के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 37 गेंद में 56 रन की पारी खेली। ग्रीन और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की और मुंबई की इस अहम मुकाबले में जीत सुनिश्चित कर दी। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल और विव्रांत शर्मा के अर्धशतकीय पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे।
मुंबई ने इस सीजन चौथी बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। वह किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 प्ल्स रन बनाकर जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को, पंजाब किंग्स को और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से मात दी थी। 4 में से 3 बार मुंबई न यह लक्ष्य अपने होम ग्राउंड यानी वानखेड़े के मैदान पर हासिल किया।
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.