Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: यशस्वी जयसवाल (Yashasvi jaiswal) ने वह कर डाला, जो आईपीएल के 15 साल के इतिहास में क्रिस गेल जैसा बल्लेबाज भी नहीं कर सका
राजस्थान के युवा ओपनर यशस्वी जयसवाल भले ही उम्र के 22वें साल में चल रहे हों, लेकिन जारी सीजन में कारनामे ऐसे कर रहे हैं कि उन्होंने आईपीएल इतिहास के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पानी पिला दिया है. ईडेन गॉर्डन में वीरवार को को केकेआर (KKR) के खिलाफ जीत के लिए 150 के लक्ष्य का पीछा करते हुए जयसवाल ने वह कारनामा कर दिखाया, जो टूर्नामेंट के पिछले पंद्रह साल के इतिहास में क्रिस गेल जैसा आतिशी बल्लेबाज भी नहीं कर सका. जी हां, केकेआर के खिलाफ जयसवाल ने सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे पीछे छोड़ने के लिए बड़े से बड़े बल्लेबाज के पसीने छूट जाएंगे.
Scorecard: https://www.iplt20.com/match/2023/911
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

