Delhi Fire Accident: मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में आग, कई मंजिला इमारत से रस्सी के सहारे नीचे उतरे छात्र


दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के कोचिंग सेंटर में आग लगी है। मौके पर दमकर की 11 गाड़ियां पहुंच गई हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे छात्र रस्सी के सहारे नीचे उतरते हुए दिखे।

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के कोचिंग सेंटर में आग लगी है। मौके पर दमकर की 11 गाड़ियां पहुंच गई हैं। कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर आग लगने से अफरातफरी मच गई।

आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र बाहर की ओर लटकी हुई रस्सी के सहारे नीचे उतरे। जानकारी के लिए बता दें कि मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा के पास गयाना भवन है, जहां पर आग लगी है। दमकल की कुल 11 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। राहत बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर में धुंआ फैलने की वजह से छात्रों में अफरातफरी मच गई। सभी छात्रों को बचा लिया गया है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *