दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है।

Delhi NCR Earthquake News: दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दस सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की 5.4 मापी गई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। पूंछ में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए।
दिल्ली में भूकम्प विज्ञान निदेशक ओपी मिश्रा ने बताया कि दोपहर 1:33 बजे जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 रिक्टर स्केल का एक भूकंप आया। 5.4 की तीव्रता का भूकंप मध्यम से ताकतवर भूकंप की श्रेणी में आता है। कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए हैं। 4 से 4.4 रिक्टर पैमाने तक के भूकंप की दोबारा संभावना बनी हुई है। इस भूकंप का चक्रवात बिपरजॉय से कोई संबंध नहीं है।
हरियाणा और पंजाब में भी कांपी धरती
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कुछ सेकेंड के लिए धरती हिली। घबराए लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। पंजाब में गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना और जालंधर समेत पूरे प्रदेश में लोगों को हल्के झटके लगे। वहीं हरियाणा में फतेहाबाद में हल्की कंपन हुई तो घबराए लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
हिमाचल में भी महसूस हुए झटके
हिमाचल प्रदेश में भी मंगलवार को दोपहर 1:33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगते ही लोग दहशत में घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। चंबा जिले के भरमौर, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य आपदा प्रबंधन के प्रवक्ता के बताया कि प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे हैं। फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया..
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
