लखनऊ- निर्माणाधीन होटल में लगी आग। विभूति खंड थाने के पास बन रहे हैं होटल ताज में लगी आग। फायर विकेट की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
निर्माणाधीन ताज होटल की बेसमेंट पार्किंग में लगी आग काबू में हुई। फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में किया। पांच मंजिला बेसमेंट के पहले और दूसरे तल में लगी थी आग। निर्माण कार्य में लगी मशीनों में किसी फाल्ट के चलते लगी थी आग। स्मोक एग्जास्टर से धुआं बाहर निकाला जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक कोई भी बेसमेंट में फंसा नहीं है। होटल निर्माण कार्य के करोड़ों रुपए का सामान फायर ब्रिगेड ने बचाया। फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियों ने आग को काबू में किया। डीजी फायर सर्विस सुजीत पांडे कर रहे हैं फायर फाइटिंग की मॉनिटरिंग।।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
