Ghazipur Landfill News: दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल में फिर से आग लगने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ज्यादा गर्मी के कारण यहां फिर से आग लगी है। गौरतलब है

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइड में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते देखते पूरा लैंडफिल और आसपास के इलाका धुएं के काले गुबार से ढक गया। दमकल की कई गाड़ियां अभी घटनास्थल पर मौजूद है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
गर्मी के कारण लगी आग
गाजीपुर लैंडफिल में फिर से आग लगने को लेकर जब चीफ फायर ऑफिसर जय कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण यहां आग लग जाती है। उन्होंने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई है।
गौरतलब है कि पिछले साल भी गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लग गई थी। तब ये आग काफी दिन तक जलती रही थी। इसके बाद इसे लेकर काफी सियासत भी हुई थी। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
