PM Modi Gorakhpur Visit Live: पीएम मोदी ने रेलवे स्टेशन से वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों में उत्साह


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने गोरखपुर दौरे के दौरान यूपी को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे. यह ट्रेन गोरखपुर और लखनऊ के बीच चलेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से गोरखपुर से लखनऊ महज 4 घंटे में पहुंच सकेंगे. इस ट्रेन में फ़ूड और नो फुट विकल्प के साथ बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है.

PM Modi Flags off Vande Bharat Train, Says Cities Will Shape India's Destiny
PM Modi Flags off Vande Bharat Train, Says Cities Will Shape India’s Destiny

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से होकर गुजरेगी और राज्य के महत्वपूर्ण शहरों की परिवहन सुविधा में सुधार करेगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा देगी. गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू गई है. IRCTC की वेबसाइट पर आप इस ट्रैन की बुकिंग कर सकते हैं. बुकिंग के दौरान फ़ूड और नो फ़ूड का ऑप्शन भी है. अगर आप नो फ़ूड का ऑप्शन चुनते हैं तो आप 800 रुपये में गोरखपुर से लखनऊ पहुंच सकते हैं.

गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में अगर आप फ़ूड ऑप्शन के साथ बुकिंग करते हैं तो आपको गोरखपुर से 890 रुपये देने होंगे, इसमें आपको सिर्फ ब्रेकफास्ट मिलेगा. लखनऊ से गोरखपुर के लिए बुकिंग पर आपको 1005 रुपये देने होंगे. लखनऊ से यात्रा करने दौरान आपको ट्रेन में डिनर सर्व किया जाएगा. फ़ूड का विकल्प चुनने पर अप और डाउन के किराए में 115 रुपये का अंतर है. यह चेयरकार का किराया है.

गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मिनट मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सी वन कोच में अंदर जाकर अंदर बच्चों से वार्ता की। इसके बाद वह लोको पायलट केबिन में जाकर लोको पायलट से वार्ता की। गोरखपुर जंक्शन से मॉडल को देखने के बाद शिलान्यास किया। पहले जोधपुर अहमदाबाद वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद गोरखपुर लखनऊ जाने वाली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद अभिवादन करते हुए 4.49 बजे लौट गए।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *