बिग ब्रेकिंग बाराबंकी – बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा, गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही डबल डेकर टूरिस्ट बस भिटरिया के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त
भारी बारिश के चलते हुए हादसा,ड्राइवर ने बस पर खोया नियंत्रण, लगभग 2 दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना
CHC में घायलों का किया गया प्राथमिक इलाज, 4 को जिला ट्रामा सेंटर बाराबंकी किया गया रेफर

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किया रेस्क्यू, घायलों को भेजा अस्पताल
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामसनेही घाट इलाज के लिए भेजा गया
रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के धरौली गांव हाईवे के पास प्राइवेट बस पलटी, रात्रि लगभग 11:30 पर घटित हुई घटना
कई घायल एसडीएम सीओ कोतवाल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद
एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने Inside News 24×7 को बताया कि यह बस गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही थी, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
एडिशनल एसपी ने बताया कि घटना में किसी के मृत होने की सूचना नहीं.
Exclusive Report by Utkarsh Kumar / Reporter Inside News 24×7
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
