अयोध्या में छात्रा के साथ दरिंदगी; बहाने से बुलाकर तीन बार किया गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी


अयोध्या में फिर दरिंदगी की घटना सामने आई है. छात्रा ने गैंगरेप का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

अयोध्या : जिले में कैंट थाना क्षेत्र में एक स्नातक की छात्रा (20) से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि बहाने से बुलाकर कई लोगों ने गैंगरेप किया है. पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पांचों आरोपी युवक के परिचित बताए जा रहे हैं. पीड़िता ने 7 नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि 14 अगस्त को एक आरोपी का जन्मदिन था. जिसके बाद युवक अपने एक कमरे पर ले गया, वहां पर चार लोग पहले से ही मौजूद थे. जिसके बाद सभी ने किसी होटल में ले जाने का दबाव बनाया, लेकिन वह वहां से घर चली गई. 16 अगस्त को आरोपी तीन युवक घूमने के बहाने से कोतवाली नगर के अंगूरी बाग स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गए, वहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद उसी रात दो आरोपी छात्रा को अपने साथ एक गैराज में ले गए, जहां पर दुष्कर्म के बाद एक आरोपी ने नशे की हालत में छेड़छाड़ की.

छात्रा का आरोप है कि वह महिला थाना कैंट के चक्कर लगाती रही, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी. मामला जब उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा तो मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि 18 अगस्त की सुबह आरोपियों ने छात्रा को देवकली बाईपास पर छोड़ दिया. इसके बाद दो आरोपी 22 अगस्त को मुमताज नगर स्थित एक होटल ले गए. पीड़िता ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के एक गैराज में सभी आरोपियों ने दुष्कर्म किया.

एसपी सिटी मधुबन सिंह के मुताबिक पीड़िता ने 2 सितंबर को थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कराया था. पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, बाकी लोगों को गिरफ्तारी का प्रयास है.

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *