लखनऊ के उस्मानपुर में भयंकर आग, तीन मंजिला मकान और गोदाम जलकर खाक! 5 फायरकर्मी घायल


लखनऊ के अलीगंज इलाके में आज एक तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने बताया कि इमारत में मूर्ति निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाली फ्रेमिंग सामग्री रखी हुई थी, जिसमें आग लगी। दमकल प्रयासों के दौरान इमारत की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे 5 फायरमैन घायल हो गए।

सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आग लगने के समय इमारत में कोई फंसा नहीं था और आसपास के घरों को सुरक्षा के मद्देनजर खाली कराया गया। फिलहाल आग अभी काबू में नहीं है और दमकलकर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

अलीगंज में शुक्रवार शाम अचानक लगी आग ने इलाके में अफरातफरी मचा दी। आग ने पास के फोटो फ्रेम के गोदाम तक अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बीकेटी, इंदिरानगर और हजरतगंज फायर स्टेशन की कुल 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी प्रचंड थी कि तीनों मंजिलों से लपटें उठ रही थीं। करीब 5 घंटे की मेहनत के बाद दमकल टीम ने आग पर लगभग पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अंकुश मित्तल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। उन्होंने बताया कि शाम लगभग 6:30 बजे उस्मानपुर सेक्टर-के में आग की सूचना मिली थी। दमकल टीम ने मकान और गोदाम की हर मंजिल की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया कि कोई फंसा नहीं है।

CFO अंकुश मित्तल ने बताया कि आग बुझाने के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता थी। आग लगने का कारण माचिस बम की पुष्टि हुई है जो कि मोहल्ले के बच्चे जला रहें थें। किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार, आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर बने फोटो फ्रेम यूनिट में लगी और धीरे-धीरे ऊपरी मंजिलों व पास के गोदाम तक फैल गई। गोदाम में रखी लकड़ी, प्लास्टिक शीट और अन्य ज्वलनशील सामग्री ने आग को तेजी से भड़का दिया। बिजली की आपूर्ति कुछ समय के लिए काटी गई और दमकलकर्मियों ने पानी और फोम टैंकरों के जरिए आग पर एक हद तक नियंत्रण पाया। आसपास के घरों को खाली कराकर किसी बड़े हादसे से बचाव किया गया और कूलिंग ऑपरेशन भी जारी रखा गया।

खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था और SDRF की टीम और दमकल की टीम अपनी पूरी कोशिश में आग बुझाने में लगी है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *