एकना स्टेडियम लखनऊ में हुआ UPT20 का आगाज़, सुनिधि चौहान – दिशा पाटनी – तम्मना भाटिया को देख दर्शकों ने उठाया लुतफ


लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में UPT20 (उत्तर प्रदेश T20 प्रीमियर लीग) का तीसरा सीज़न 17 अगस्त 2025 से शुरू हो चुका है और 6 सितंबर तक चलेगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे।

उद्घाटन समारोह बेहद भव्य रहा जिसमें बॉलीवुड अदाकारा तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और मशहूर गायिका सुनिधि चौहान ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। इस मौके पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और यूपीसीए अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया भी मौजूद रहे।

कानपुर ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला लिया.

इस सीज़न में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं —

  1. Meerut Mavericks (कप्तान: रिंकू सिंह)

  2. Kanpur Superstars (कप्तान: समीर रिज़वी)

  3. Noida Kings (कप्तान: समीर रिज़वी)

  4. Gorakhpur Lions (कप्तान: ध्रुव जुरेल)

  5. Lucknow Falcons (कप्तान: प्रियम गर्ग)

  6. Kashi Rudras (कप्तान: करण शर्मा)

नीलामी में इस बार कर्न शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें नोएडा किंग्स ने ₹17.5 लाख में खरीदा। वहीं कार्तिक त्यागी (मेरठ मैवरिक्स), उपेन्द्र यादव (काशी रुद्राज) और शोएब सिद्दीकी (लखनऊ फाल्कन्स) भी चर्चित खरीदों में रहे।

सभी मैच केवल लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। दर्शक Sony Ten और Sony Liv पर मुकाबले देख सकते हैं, साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

यूपीटी20 अब उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए एक अहम मंच बन चुका है। पिछले सीज़न से निकले कई खिलाड़ी जैसे समीर रिज़वी, विप्रज निगम और ज़ीशान अंसारी ने आईपीएल में भी अपनी पहचान बनाई थी। इस बार भी राज्यभर की निगाहें इन नए चेहरों और रोमांचक मुकाबलों पर टिकी हुई हैं।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *