India vs South Africa: रद्द हुए मैच के पैसे वापस लेने के लिए टिकट खरीदने वाले फैंस को बताई गई प्रक्रिया का पालन करना होगा. इसी के बाद उन्हें पैसे वापस मिलेंगे.

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने ऑफलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शकों के लिए टिकट रिफंड को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की है. जिन दर्शकों ने मैच के टिकट ऑफलाइन माध्यम से खरीदे थे, वे तय तारीखों में निर्धारित स्थान पर जाकर अपना रिफंड प्राप्त कर सकते हैं. मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे मुकाबले पर धुंध ने पानी फेर दिय. मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. इसकी बाद उन फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जो दूर-दूर से महंगा टिकट खरीद कर मैच देखने पहुंचे थे. इसी के बाद यूपीसीने टिकट के पैसे वापस देने का फैसला लिया.
रिफंड से जुड़ी अहम जानकारी
तारीखें: 20, 21 और 22 दिसंबर 2025
समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
स्थान: गेट नंबर-2 बॉक्स ऑफिस,
इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
रिफंड के लिए फैंस को यह करना जरूरी है
स्टेडियम में विशेष रिफंड काउंटर लगाए जाएंगे. और ऑफलाइन टिकट धारकों को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है. दर्शकों को अपने साथ मूल फिजिकल टिकट के साथ-साथ सरकारी पहचान पत्र (ID) की एक प्रति और बैंक डिटेल्स लानी होंगी. इन फैंस को काउंटर पर उपलब्ध रिफंड फॉर्म को सही व पूर्ण जानकारी के साथ भरना होगा. भरे हुए फॉर्म के साथ मूल टिकट जमा करना अनिवार्य है. सभी दस्तावेजों की जांच के बाद रिफंड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
इसके बाद ही अकाउंट में आएगा पैसा
सफल सत्यापन के बाद रिफंड की राशि सीधे दर्शकों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी. सभी रिफंड दस्तावेजों की जांच के बाद ही जारी किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने दर्शकों के धैर्य, सहयोग और समझदारी के लिए आभार व्यक्त किया है.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
