चक्रवात बिपरजॉय कच्छ-सौराष्ट्र के तटों को किया पार, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, पीएम मोदी ने सीएम से की बात. चक्रवात की चपेट में आकर पिता-पुत्र ने गंवाई जान, कच्छ सहित कई जिलों में हो रही भारी बारिश

बिपरजॉय का ताजा अपडेट
गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय फिलहाल कच्छ-पाकिस्तान सीमा को टच कर रहा है और हवा की औसत गति 78 किमी प्रति घंटा रही है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार तूफान कल दक्षिणी राजस्थान पहुंचेगा और वहां पर बारिश होगी. निचले इलाकों में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है, बाढ़ आने के आसार हैं. कल गुजरात में बारिश होने की संभावना है जिसमें कच्छ, पाटन, बनासकांठा में ज्यादा बारिश होगी और बाकि जगह भी बारिश होगी.
राजस्थान में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट के पास कच्छ और सौराष्ट्र तटों को पार किया. इस दौरान हवा की स्पीड 115 से 125 किलो मीटर प्रति घंटे थी. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात अब समुद्र से लैंड की तरफ बढ़ रहा है और इसकी स्पीड घटकर 105 से 115 किलो मीटर प्रति घंटे हो गई है. बिपरजॉय अबप्रचंड चक्रवाती तूफान की कैटगरी में बदल गया है. राजस्थान में 16 जून को भारी बारिश हो सकती है.

पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से की बात
गुजरात के ऊपर चक्रवात की स्थिति की पूरी जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है. चक्रवात बिपरजॉय की कुछ देर में जखाऊ पोर्ट पर लैंडफॉल होने वाली है.
940 गांवों में बिजली कटी
रिलीफ कमिश्नर आलोक पांडेय ने बताया कि करीब 22 लोग चक्रवात की वजह से घायल हुए हैं.23 जानवरों की मौत हुई है. 524 पेड़ उखड़ गए और कई जगहों पर इलेक्ट्रिक पोल्स गिर गए.इससे 940 गांवों में बिजली प्रभावित हुई है.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
