UN में योग कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले, ‘ये भारत से आया, लेकिन कॉपीराइट, पेटेंट और रॉयल्टी से मुक्त है’


पीएम मोदी ( Image Source : PTI )
पीएम मोदी ( Image Source : PTI )

International Yoga Day 2023: पीएम मोदी ने बुधवार (21 जून) को न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र (UN) के मुख्यालय में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना है. इस कारण आप एक साथ आ रहे हैं. यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है. उन्होंने बोलने के बाद योग भी किया.

पीएम मोदी ने कहा कि नौ साल पहले यहां ही मुझे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव करने का अवसर प्राप्त हुआ था. उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों का धन्यवाद करते हुए बताया योग भारत से आया है, लेकिन ये कॉपीराइट, पेटेंट और रॉयल्टी भुगतान से मुक्त है.

उन्होंने कहा कि योग जीवन का एक तरीका है. ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है. ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है. आइए हम लोग योग की शक्ति का उपयोग स्वस्थ और खुश रहने के लिए करें.

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने दावा करते हुए कहा कि उन्हें  बताया गया है कि लगभग हर राष्ट्रीयता के लोग आज यहां मौजूद हैं. उन्होंने आगे कहा कि योग आप अकेले और समूह दोनों में कर सकते हैं. योग सभी धर्म और संस्कृति के लिए है. उन्होंने कहा कि पिछले साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी. बाजरा एक सुपरफूड है. वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं.

श्री काशी विश्वनाथ धाम में विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
श्री काशी विश्वनाथ धाम में विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम

 

गोरखपुर में योग दिवस में योग करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर में योग दिवस में योग करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

मा0 आवास और शहरी केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर जी, दिनांक 21 जून 2023 को काकोरी शहीद स्मारक स्थल, मलिहाबाद, लखनऊ में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग करते हुये।
मा0 आवास और शहरी केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर, दिनांक 21 जून 2023 को काकोरी शहीद स्मारक स्थल, मलिहाबाद, लखनऊ में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग करते हुये।

 

मा0 वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी, दिनांक 21 जून 2023 को रेजीडेंसी, लखनऊ में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर योग करते हुये।
मा0 वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, दिनांक 21 जून 2023 को रेजीडेंसी, लखनऊ में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर योग करते हुये।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *