Maharashtra: हिट-एंड-रन मामले में एक गिरफ्तार, एक की गई थी जान; बकरीद के लिए बकरा लाने पर सोसाइटी में हंगामा


मीरा रोड पुलिस स्टेशन के एक स्टेशन हाउस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने परिसर के लोगों के साथ इस बारे में चर्चा की और उन्हें शांत किया।

मुंबई में मुलुंड पुलिस ने 22 वर्षीय कार चालक अमरेश महेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। वह कल रात यानी मंगलवार को हिट-एंड-रन मामले में शामिल था। इस घटना में तुकाराम सावंत नामक 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ था। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। इस बीच ठाणे जिले के एक आवासीय परिसर में कुछ लोगों ने बकरीद से पहले एक व्यक्ति को घर में बकरी लाने पर आपत्ति जताई। मंगलवार की शाम को घटना की सूचना पाकर पुलिस भयंदर इलाके की आवासीय परिसर में पहुंची। मीरा रोड पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने परिसर के लोगों के साथ इस बारे में चर्चा की और उन्हें शांत कराया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के पास बकरा रखने का कोई दूसरा जगह नहीं है, इसलिए वह हर साल बकरीद से पहले अपने घर में बकरा लाने की प्रक्रिया के बारे में पुलिस को सूचना देता है। उन्होंने बताया- वह अपने आवास में बकरा को नहीं मारता है बल्कि दूसरे दिन ही बकरा को बाहर ले जाता है। पुलिस की मौजूदगी में व्यक्ति से जानवर को बाहर ले जाने के लिए कहा गया। इस मामले में फिलहाल किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *