WTC Final मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात जून से ओवल में खेला जाएगा.
जून में खेले जाने वाले WTC Final के लिए भारतीय क्रिकेट टीम तीन टुकड़ों में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में खिलाड़ियों के पहले जत्थे में वो खिलाड़ी शामिल रहेंगे, जिनकी टीमें प्ले-ऑफ राउंड में जगह नहीं बना सकीं. सूत्रों और एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने यह फैसला टीम मैनेजमेंट की सलाह के बाद लिया है, जिससे खिलाड़ी खुद को इंग्लैंड के हालात में ज्यादा से ज्यादा ढाल सकें. WTC Final मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात से ग्यारह जून के बीच खेला जाएगा. और इसी फाइनल के लिए BCCI प्रैक्टिस मैच के आयोजन की प्लानिंग कर रहा है.
अब जबकि ज्यादार भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं और फटाफट क्रिकेट की मानसिकता में हैं. ऐसे में सभी खिलाड़ी WTC Final से पहले प्रैक्टिस मैच खेलना चाहते थे. इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को तीन टुकड़ों में इंग्लैंड भेजने का समय लिया है. यह भी एक तथ्य है कि जहां भारतीय खिलाड़ी वनडे की मानसिकता में जकड़े हुए हैं, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अपने-अपने तरीके से मेगा फाइनल के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं.
ऐसे में आईपीएल प्ले-ऑफ मैच और फाइनल मुकाबले और WTC Final के बीच कम समय होने के कारण बीसीसीआई जो रास्ता निकाल सकता था, उसने वह निकालने की कोशिश की है. यही वजह है कि खिलाड़ियों का पहला जत्था 23 मई को, तो दूसरा दल ठीक अगले दिन दूसरे प्ले-ऑफ मुकाबले के बाद इंग्लैं के लिए रवाना होगा, जबकि तीसरा और आखिरी जत्था 30 मई को उड़ान भरेगा. ऐसे में टेस्ट मैच से पहले खिलाड़ियों के पास एक हफ्ते का समय रहेगा. और इन्हीं सात दिनों में भारतीय टीम वॉर्म-अप या प्रैक्टिस मैच खेलेगी.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

