ऋषभ पंत की पारी देख इमोशनल हो गए संजीव गोयनका, मैदान पर जाकर लगा लिया गले, नहीं देखा होगा ऐसा रूप


आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को पहली जीत मिल गई है। जिसके बाद उनके मालिक संजीव गोयनका इमोशनल हो गए थे।

sanjiv-goenka-emotional-after-lucknow-super-giants-victory-against-sunrisers-hyderabad
sanjiv goenka emotional after lucknow super giants victory against sunrisers hyderabad

आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को उनके घर में हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस जीत के असली हीरो रहे कप्तान ऋषभ पंत , जिन्होंने दबाव के क्षणों में धैर्य का परिचय देते हुए 52 गेंदों पर 68 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेली। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच आखिरी ओवर तक खिंच गया था लेकिन पंत ने जयदेव उनादकट के अंतिम ओवर में तीन शानदार चौके जड़कर दो गेंद शेष रहते अपनी टीम को 5 विकेट से यादगार जीत दिला दी।

इमोशनल हो गए संजीव गोयनका

मैदान पर पंत के बल्ले से निकले विनिंग शॉट के बाद सबकी नजरें टीम के मालिक संजीव गोयनका पर टिक गईं। अक्सर अपनी टीम के लिए बेहद भावुक रहने वाले गोयनका इस जीत के बाद काफी इमोशनल नजर आए। कैमरे में कैद तस्वीरों में वह अपने सीने पर हाथ रखे हुए दिखे और उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ झलक रहे थे। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने मैदान पर जाकर ऋषभ पंत को गले लगाया और काफी देर तक उनके साथ बातचीत करते दिखे जो उनकी बॉन्डिंग को दर्शाने के लिए काफी था।

पिछले मैच के बाद भी हुआ था बवाल

यह जीत लखनऊ के लिए इसलिए भी खास थी क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में हार के बाद गोयनका, ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर के बीच चर्चा का वीडियो वायरल हुआ था। उस समय सोशल मीडिया पर गोयनका की काफी आलोचना हुई थी लेकिन हैदराबाद के खिलाफ इस जीत और उसके बाद गोयनका के रिएक्शन ने उन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। टीम ने भी बाद में साफ किया था कि वह बातचीत गंभीर नहीं बल्कि खेल की रणनीति को लेकर एक सामान्य चर्चा थी।

ओपनिंग करने नहीं आए पंत

इस मैच में अपने बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव किया। पिछले मैच में ओपनिंग करने वाले पंत इस बार नंबर-3 पर उतरे जबकि एडन मार्क्रम और मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की। पंत ने शुरुआत में थोड़ा समय लिया लेकिन जब टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए तो उन्होंने मोर्चा संभाला और अंत तक डटे रहे। यह उनकी परिपक्वता ही थी जिसने लखनऊ को लगातार दूसरी हार झेलने से बचा लिया।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *