लखनऊ : काकोरी थाना क्षेत्र के जलिया मऊ गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव गांव के बाहर खेत में मिला।
काकोरी थाना क्षेत्र के जलिया मऊ गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव गांव के बाहर खेत में मिला। महिला के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राधिका उम्र लगभग 70 वर्ष पति स्वर्गीय श्रीकृष्ण रावत निवासी जलिया मऊ का शव गांव के बाहर स्वर्गीय रामपाल के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला। उनके शरीर व पैर पर चोट के निशान मिले है। उनकी एक चप्पल शव से लगभग 30 मीटर दूरी पर व उनकी चूड़ियां टूटी हुई शव से लगभग 15 मीटर दूरी पर मिले हैं। बुजुर्ग महिला के सीने पर भी चोट के निशान देखे गए हैं। उसके साथ ही महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले हैं। बुजुर्ग राधिका के दो लड़के और एक लड़की है। वह अपने परिवार से अलग रहती थी। वह स्वयं ही खाना बनाकर खाती थी। शाम के समय वह शौच के लिए गई थी। उसके बाद से उन्हें नहीं देखा गया। शनिवार की शाम महिला का शव कर्वी के खेत में देखा गया। जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी राहुल राज भी मौके पर पहुंच गए। महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वही गांव के लोगों ने भी बताया कि महिला की हत्या जमीन को लेकर भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

