
पश्चिम बंगाल: देर रात फोन की रिंग बजी, जब कॉल उठाया तो पता चला कि, 31 वर्षीय बेटी ने हॉस्पिटल में आत्महत्या कर ली है। इसके बाद माँ – बाप की मानो दुनिया ही उजड़ गई हो। जब अस्पताल गए तो बेटी की लाश देखने के लिए तीन घंटे खड़े रहे। उन्हें कहा गया कि, आपकी बेटी ने आत्महत्या की है। यह बात आरजी कर मेडिकल कॉलेज की रेप पीड़िता के परिजनों ने बताई है। जब वे पूरा प्रकरण बता रहे थे तब आसपास मौजूद लोग चौंक गए। उनकी बताई कहानी जिस किसी ने भी सुनी उसकी आंखों से आंसू झलक गया। वहां मौजूद हर एक महिला को वो दर्द महसूस हुआ जिसकी कल्पना भी करना मुश्किल है। कोलकाता डॉक्टर रेप केस मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है लेकिन कई सवाल परेशान करने वाले हैं.
जब उन्होंने अपनी बेटी की लाश देखी तो वो मंजर भयानक था। शायद मौत भी उस मंजर से आसान होती। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि, बार – बार विनती करने के बाद भी उन्हें बेटी की लाश नहीं दिखाई गई। घंटों बाद माता – पिता सेमिनार हॉल में अंदर जाने की अनुमति मिली।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
