Bahraich: 41 यात्रियों से भरी रोडवेज बस को पीछे से ट्रक ने ठोकर मारी, एक यात्री की मौके पर ही मौत


बहराइच में हुए एक हादसे में यात्रियों से भरी एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार सुबह लगभग 5:30 बजे लखनऊ की तरफ से 41 यात्री को लेकर आ रही रोडवेज को पीछे से मोरंग लादकर आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। बस में पीछे बैठे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए जिन्हें मामूली चोट आई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

बस में सवार 4 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं मृतक की पहचान कराई जा रही है।हादसे के चलते हाईवे पर 30 मिनट तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। दुर्घटना के समय बस में 41 यात्री सवार थे। एसओ वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *