Lucknow: मुख्यमंत्री योगी बोले, यूपी में सड़कों पर नमाज अब बीती बात, धर्मस्थलों के लाउडस्पीकर भी हटे


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में अब सड़कों पर नमाज नहीं होती है। आवागमन होता है। प्रदेश में अब कानून का राज स्थापित हो चुका है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत को पूरी दुनिया में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। पहले यूपी को कठिनाई वाला प्रदेश माना जाता था। आज यूपी के प्रति लोगों की धारणा बदली है। ये ग्रोथ इंजन बनकर सामने आया है। प्रदेश में अब दंगे नहीं होते हैं। संगठित अपराध समाप्त हो चुका है। आतंकी घटनाएं नहीं होती हैं। धर्म स्थल से शांतिपूर्ण तरीके से लाउडस्पीकर हट गए। अब सड़क पर नमाज या हनुमान चालीसा नहीं होती केवल आवागमन होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को लोकभवन में पुलिस विभाग में नवचयनित कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पहले पर्व दहशत का सबब थे कि न जाने क्या हो जाएगा। यूपी की कानून व्यवस्था अब सबके लिए नजीर बन चुकी है। उन्होंने कहा कि लिपिक संवर्ग में बड़ी संख्या में महिलाओं का आना अच्छा संकेत है। इस संवर्ग में महिलाओं की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान पूरे देश में चल रहा है। पुलिस विभाग में 22000 महिलाओं को छह वर्ष में भर्ती किया गया है।\

उन्होंने बताया कि 2017 में पुलिस भर्ती पर अदालतों ने रोक लगा रखी थी। भाजपा सरकार अब तक 5.50 लाख सरकारी नौकरियां दे चुकी है, किसी भी नियुक्ति पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगा सकता है। आज जिन 35 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र दिए, उनके चेहरे की चमक बता रही कि उनका चयन मेहनत के बल पर हुआ है। पांच साल बाद 36 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिलना परिवर्तन को दर्शाता है। आज यूपी में सुरक्षा का माहौल है। इसे बरकरार रखना है।

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *