CMS के संस्थापक प्रबंधक जगदीश गांधी का निधन हो गया है। उन्होंने मेदांता हास्पिटल में रविवार रात 1 बजे अंतिम सांस ली। कार्डियक अरेस्ट के बाद ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी के चलते उन्हें 28 दिसंबर को मेदांता में भर्ती किया गया था।

लखनऊ सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का रविवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। गांधी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज शहर के मेंदाता अस्पताल में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। रविवार रात में एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष के थे। गांधी एक प्रखर शिक्षाविद माने जाते हैं। 23 जनवरी को गोमती नगर एक्सटेंशन शाखा में उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
CMS के जनसंपर्क अधिकारी ऋषि खन्ना ने की पुष्टि।
अलीगढ़ में हुआ था जन्म : सम्मेलनों के साथ ही विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक डॉ. जगदीश गांधी एक गरीब खेतिहर किसान परिवार में अलीगढ़ जनपद के ग्राम बरसौली में 10 नवम्बर 1936 को हुआ। उनकी माता स्व. श्रीमती बासमती देवी एक धर्म परायण महिला थीं। उनके पिता स्व0 श्री फूलचन्द्र अग्रवाल जी गाँव के लेखपाल थे।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
