लखनऊ के पारा इलाके के मैरिज लॉन में एक तेंदुआ अचानक घुस आया। इस वहां भगदड़ की हालत बन गई…
लखनऊ पारा के बुद्धेश्वर स्थित एमएम मैरिज लॉन में चल रहे शादी समारोह में बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे एक तेंदुआ घुस आया। उसको देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ व चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान समारोह में शामिल होने पहुंचा एक व्यक्ति छत से कूद गया। छत से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको अस्पताल में भर्ती कराया। वन विभाग की टीम मैरिज हाल में घुसे तेंदुए की तलाश में लगी है।

वन दरोगा हुए घायल – हमले के बाद जनपद हरदोई के कछौना रेंजर अपनी टीम के साथ लान के दूसरी मंजिल पर जीने से चढ़कर तेंदुआ रेस्क्यू करने के लिए जा रहे थे तभी तेंदुए ने हमला बोला। इस हमले में वन अधिकारी समेत कई वन अधिकारी जीने से लड़खड़ा कर गिर गए।

लॉन से दस किलोमीटर दूर जंगल में 68 दिनों से बाघ की दहशत – जिस एमएम लॉन में तेदुंआ घुसने से भगदड़ मची है वहां से करीब 10 किलोमीटर दूर रहमान खेड़ा जंगल है। जहां पर बीते 68 दिनों से बाघ लोगों के लिए दहशत का माहौल कायम किये है। यहां पर वन विभाग की टीम लगातार बाघ को पकड़ने के लिए प्रयास करने का दावा तो कर रही हैं लेकिन वहां पकड़ा नहीं जा सका है। आए दिन बाघ जंगल से 20 से 25 किलोमीटर दूर निकल जाता है लाल। ऐसे में लोग यहां पर भी बाघ होने की आशंका जता रहे थे। हालांकि यहां वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुआ होना बताया है। इस इलाके में बाघ को लेकर दहशत का माहौल था ही तेंदुआ ने भी खौफ पैदा कर दिया है।

बुद्देश्वर के एमएम मैरिज लॉन में बुधवार को अक्षय कुमार और ज्योति का शादी समारोह था। रात साढ़े 10 बजे के करीब दीपक नाम के व्यक्ति लॉन में बने भवन की दूसरी मंजिल पर किसी काम से गए। वहां सामने तेंदुए को देखकर वह घबरा गए और दूसरी मंजिल से नीचे कूद पड़े। इससे उसे काफी चोट आईं।
बिल्डिंग में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी पर वहां भगदड़ मच गई। महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा के लिए अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया गया। लॉन के मालिक रहमान और शादी में आए हरसेवक प्रसाद द्विवेदी ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में मलिहाबाद रेंज के दरोगा मुकद्दर अली भी थे।
वह दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो तेंदुए ने उन पर हमला बोल घायल कर दिया। साथ गए वनकर्मी भी भागने के प्रयास में गिरकर चोटिल हुए। साथी कर्मियों ने गोली चलाकर तेंदुए को भगाया तो वह दूसरी मंजिल से भागकर लॉन में कहीं और जा छिपा। डीएफओ लखनऊ सीतांशु पांडेय ने बताया कि तेंदुला लॉन में ही कहीं है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर है। वे खुद इस ऑपरेशन की कमान संभाल रहे हैं।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
