लखनऊ में नक्षत्रशाला में टेलिस्कोप से दिखाया गया चंद्रग्रहण; उमड़ी भीड़


इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार को पड़ा है, जिसके चलते होली से जुड़े शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। यह ग्रस्तोदय चंद्रग्रहण है, जो भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई दिया। ग्रहण का समय दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:46 बजे तक निर्धारित था। हालांकि, ग्रहण की शुरुआत भारत में दिखाई नहीं दिया क्योंकि चंद्रोदय से पहले ही इसका आरंभ हो चूका था।

Pic Credit - Utkarsh Mishra
Pic Credit – Utkarsh Mishra

राजधानी लखनऊ में शाम 6:30 बजे से चंद्रग्रहण दिखाई देना शुरू हुआ। वहीं इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित नक्षत्रशाला में टेलिस्कोप के माध्यम से लोगों को चंद्रग्रहण का अवलोकन कराया जा रहा है।

इनसाइड न्यूज़ 24×7 से उत्कर्ष मिश्रा जो की पेशे से अधिवक्ता है और अंतरिक्ष विज्ञान में बचपन से रूचि रखते हैं, बात की और अंतरिक्ष विज्ञान और चंद्रग्रहण की अहम बातें बताई। उत्कर्ष पिछले 12 सालों से इंदिरा गाँधी नक्षत्रालय के सदस्य हैं और उन्होंने बहुत ही बारीकी से चंद्रग्रहण की बाते बताई। उत्कर्ष ने बतया के करीब 6 महीनों बाद भारत में हम दुबारा चंद्रग्रहण देख पायंगे।

आज खत्म हुआ चंद्र ग्रहण साल का पहला चंद्र ग्रहण था, इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगा था। अब इसके बाद 12 अगस्त को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, वहीं 28 अगस्त को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा।


देखें तस्वीरें

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *