लखनऊ – 2011 बैच IAS अधिकारी विशाख जी ने संभाला लखनऊ जिलाधिकारी का चार्ज

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, मेरठ और गाजियाबाद को नए जिलाधिकारी मिले हैं. लखनऊ में डीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे सूर्यपाल गंगवार को अब अहम जिम्मेदारी सौंप दी गई है. गंगवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है. IAS विशाख जी को लखनऊ का डीएम बनाया गया है. अलीगढ़ के डीएम रहे विशाख जी को लखनऊ में जिलाधिकारी की भूमिका दी गई है. IAS Vishakh G Iyer सीएम योगी के चहेते अफसरों में से एक माने जाते हैं.
सीएम योगी के चहेते
विशाख जी अय्यर को योगी का चहेता अफसर माना जाता है. इसी के चलते उन्हें कानपुर जिलाधिकारी के तौर पर दो बार कमान सौंपी गई थी. विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें विपक्षी दलों की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कानपुर डीएम के पद से हटा कर मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त कर दिया था. लेकिन उसके बाद उन्हें फिर से कानपुर डीएम की कमान सौंप दी गई थी. आइए जानते हैं उनके बारे में….
कौन हैं विशाख जी (IAS Vishakh G Iyer)
विशाख जी. 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं. उन्होंने बीटेक किया है. वह वाराणसी और मेरठ में सीडीओ के पद पर और हमीरपुर, चित्रकूट में जिलाधिकारी के पद पर रह चुके हैं. IAS Vishakh G Iyer को कानपुर का दो बार जिलाधिकारी बनाया गया गया था. उसके बाद उनका स्थानांतरण बतौर जिलाधिकारी अलीगढ़ (Aligarh DM) कर दिया गया था. गुरुवार देर रात हुए प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें लखनऊ का डीएम बनाया गया है.
पत्नी भी हैं आईएएस
आईएएस विशाख अय्यर ने साल 2019 आईएएस अपूर्वा दुबे (IAS Apurva Dubey) से केरल में शादी की थी. दोनों ने केरल में पूरे धार्मिक रीति रिवाजों के साथ शादी की थी. शादी की फोटो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं. बताया जाता है कि जिस वक्त शादी हुई थी उस दौरान उनकी पत्नी अपूर्वा दुबे मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं, जबकि उनके पति आईएएस विशाख चित्रकूट के डीएम थे. अपूर्वा यूपी के देवरिया की रहने वाली है. बताया जाता है कि पति-पत्नी की यह जोड़ी सीएम योगी के सबसे विश्वसनीय अफसरों में से एक हैं.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

Your words carry a silence within them, a quality that slows the reader down. That slowing is a gift, for it allows deeper connection — with the text, with the self, and with the wider patterns of life.