यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित स्वरूप केमिकल के गोदाम में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में धुंध छाई है। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
लखनऊ के अयोध्या हाईवे पर स्वरूप केमिकल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पैकिंग मटेरियल के गोदाम में लगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
दमकल की दो गाड़ियों ने 45 मिनट में आग पर काबू पाया। घटना बीबीडी थाने के पास की है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। आग लगने की सूचना मिलते ही ACP विभूतिखंड राधा रमण सिंह भी मौके पर पहुंचे है। स्वरूप केमिकल के डायरेक्टर उमेश बाबू मिश्रा ने बताया कि गोदाम में पैकिंग मटेरियल रखा गया था।
ACP विभूतिखंड राधा रमण सिंह ने इनसाइड न्यूज को बताया, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। दो दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। फैक्ट्री बाहर से बंद थी शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आज छुट्टी का दिन होने की वजह से कोई गोदाम में नहीं था।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
