
थाना मड़ियाव क्षेत्र में एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार , क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स अमर बहादुर द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले व्यक्तियों तथा आकाश कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव शिवानन्द मिश्रा व प्रभारी एएनटीएफ लखनऊ अपनी टीम के साथ मौजूद रहे
वहीं इंस्पेक्टर जानकीपुरम बृजेश त्रिपाठी की टीम ने मोहल्ला मुस्लिमनगर थाना में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया उन्हें महिला संबंधी अपराधों और हेल्पलाइन नम्बरों के विषय मे बताया।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
