Lucknow: मां से संबंध के शक में दोस्त ने की सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, ईंट से कूचा सिर, फिर चाकू से किए वार


सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। उसके दोस्त ने ही उसे पहले शराब पिलाई और जब गार्ड बहुत नशे में हो गया तब उसने उसके सिर पर पीछे से ईंट से वार किए। जब बेजान सा होकर गिर गया तब चाकू से उसके हाथ और प्राइवेट पार्ट पर वार किए।

महानगर में हुई सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस का दावा है कि गार्ड के दोस्त ने ही वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को शक था कि उसकी मां के संबंध गार्ड से हैं। इसलिए साजिश रचकर उसको मारा। पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

पांच मई को निराला नगर निवासी 34 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। दूसरे दिन 35वीं वाहिनी पीएसी के पास उसका शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में सिर कूंचकर हत्या की पुष्टि हुई थी। महानगर इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि मृतक के एक दोस्त ने वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में बताया, उसे शक था कि उसकी मां से गार्ड के संबंध हैं। इसलिए काफी समय से वह उसकी हत्या की साजिश रच रहा था। मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

पहले ईंट से कूचा था सिर, फिर चाकू से किए थे वार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने के बहाने उसने गार्ड को बुलाया था। पहले अलीगंज में शराब पी। फिर बंध पर ले जाकर उसको शराब पिलाई। साथ में पैग बनाता रहा, लेकिन उसको पीया नहीं। जब गार्ड बहुत नशे में हो गया तब उसने उसके सिर पर पीछे से ईंट से वार किए। जब बेजान सा होकर गिर गया तब चाकू से उसके हाथ और प्राइवेट पार्ट पर वार किए।

कॉल डिटेल से खुला राज, नामजद आरोपी बचे
गार्ड के परिजनों ने एक पिता-पुत्र पर हत्या करने की आशंका जताई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में सामने आया कि नामजद आरोपियों की भूमिका नहीं है। वारदात के दिन कई कॉल आरोपी के नंबर से गार्ड के नंबर पर मिली। एक ही लोकेशन भी पाई गई। जिससे शक की पुष्टि हुई। हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तब उसने पूरी वारदात कबूली।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *