कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मनोज पांडेय की 48 वीं जयंती पर सीतापुर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
बूटों की कदमताल…देशभक्ति गीतों के रस में डूबे ग्रामीण… भावविभोर होकर श्रद्धांजलि देते शहीद के परिजन। यह नजारा रविवार को जिले के कमलापुर स्थित रुढा गांव में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय की 48 वीं जयंती के दौरान नजर आया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पंचायती राज समिति के सभापति विपिन कुमार वर्मा ने शहीद के पिता गोपीनाथ पांडेय संग प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद के पिता भावुक हो गए। इस मौके पर 1/11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के कर्नल अभिलाष भी मौजूद रहे। वहीं, 22 वीं बटालियन एनसीसी सीतापुर के कमांडिंग अफसर कर्नल गौरव सिंघल के नेतृत्व में केडेट्स ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों ने किया भाव विभोर
एनसीसी कैडेट ने जब अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों गीत गाया। तो कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
