नए साल के पहले दिन हत्याकांड से दहला लखनऊ, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; बेटे ने क्यों की मां-बहन की हत्या?


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लखनऊ के होटल शरणजीत में पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई है। थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत में एक घटना घटी जिसमें अरशद (उम्र 24 वर्ष) ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत सभी लोग 30 दिंसबर को रुकने के लिए आए थे। वह सभी होटल के रूम नंबर 109 में रुके थे। 31 दिंसबर 2024 की रात में अरशद (उम्र 24 वर्ष) ने अपनी मां और चार बहनों रहमीन, अल्शिया, अक्शा और आलिया की हत्या कर दी। सभी के हाथ की नस कटी हुई है। माना जा रहा है कि सभी की मौत खून बहने की वजह से हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

आरोपी अरशद (दाएं) और उसका परिवार
आरोपी अरशद (दाएं) और उसका परिवार

 

 

 

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। प्रकरण में विस्तृत जांच जारी है।

डीसीपी लखनऊ रवीना त्यागी ने बताया- आगरा के रहने वाले 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *