अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने दुख जताया, ममता ने की जांच की मांग


महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया. आज सुबह हुई प्लेन क्रैश में अजित पवार की जान चली गई. पीएम मोदी और ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है. अजित पवार के निधन से देश में शोक की लहर है. उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

आज सुबह हुई प्लेन क्रैश में एनसीपी नेता अजित पवार की जान चली गई. सूत्रों के अनुसार, अजीत पवार जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयर क्राफ्ट से निकले थे बारामती के लिए. तभी लैंड करते समय क्रेश हुआ और क्रेश के बाद फ़्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ. इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है और सभी क्षेत्रों में शोक व्यक्त किया जा रहा है. पीएम मोदी से लेकर ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है. अजित पवार 66 वर्ष के थे. अजित पवार पिछले 40 वर्षों से राज्य की राजनीति में सक्रिय थे. अपने साहसिक निर्णयों और बेबाक टिप्पणियों के कारण अजित पवार हमेशा सुर्खियों में रहे. अजित पवार की मृत्यु से राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है.

अजित पवार का विमान जब लैंड कर रहा था, तभी क्रैश हुआ और फ्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ. खराब मौसम की वजह से विमान आसमान में ही लड़खड़ाने लगा. पायलट ने विमान से कंट्रोल खो दिया. इसके बाद पूरी दुनिया ने खौफनाक मंजर देखा. चश्मदीदों का कहना है कि विमान धरती पर गिरा और पांच धमाके हुए.

अजित पवार की पत्नी दिल्ली से बारामती रवाना: बारामती में घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में आग और धुआं, विमान का मलबा और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाती एम्बुलेंस दिखाई दी. घटना स्थल पर लोग हर संभव तरीके से मदद करने की कोशिश कर रहे थे. एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का परिवार (पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार) दिल्ली में थे. बताया जा रहा है कि प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार का परिवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो चुका है. फिलहाल, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

PM Modi on Ajit Pawar Death: पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अजित पवार लोगों के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था. एडमिनिस्ट्रेटिव मामलों की उनकी समझ और गरीबों और दबे-कुचले लोगों को मज़बूत बनाने का उनका जुनून भी देखने लायक था. उनका अचानक निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.’

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *