विवाहिता ने हथेली पर लिखा था कि मैं ससुरालवालों के सताने और जलालत की वजह से खुदकुशी कर रही हूं. मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे पति, सास, ससुर और ननद होंगी.

विवाहिता ने अपनी हथेली पर लिखा कि पति, सास-ससुर और ननद मेरी मौत के जिम्मेदार हैं. हथेली पर ये सुसाइड नोट लिखकर 24 वर्षीय विवाहिता संगीता कनौजिया ने मौत को गले लगा लिया. हालांकि विवाहिता महिला के भाई और पिता का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है.
विवाहिता ने हथेली पर लिखा था कि मैं ससुरालवालों के सताने और जलालत की वजह से खुदकुशी कर रही हूं. मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे पति, सास, ससुर और ननद होंगी.
बीते साल 2022 में ही संगीता की शादी नालासोपारा में रहने वाले नितेश कुमार कनौजिया से हुई थी. संगीता का परिवार बताता है कि काफी समय से ससुरालवाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे. दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देते थे. ठीक से खाना नहीं देते थे, जिससे तंग आकर संगीता ने ये कदम उठाया है.
मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सहित चार लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
