- दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं
- दर्जनों गाड़ियां शोरूम के अंदर रखी हुई हैं
- शीशा तोड़कर गाड़ियों को बाहर निकाला जा रहा
लखनऊ : हजरतगंज स्थित पुलिस कमिश्नर ऑफिस के सामने स्थित रॉयल एनफील्ड के शोरूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया तत्काल प्रभाव से पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी। सूचना पाकर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, लेकिन धुंए के चलते फायर ब्रिगेड को दिक्कत आ रही है, फायर ब्रिगेड के जवान टार्च जला कर ऑपरेशन चला रहे हैं, गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है हालांकि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया। मौके पर 3 गाड़िया आग बुझाने के काम मे लगाई गई हैं।

About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
