NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, CM शिंदे बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई


अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर तमाम सियासी नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

मुंबई. राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सीनियर लीडर बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है. एनसीपी लीडर पर उस वक्‍त हमला किया गया, जब वह ऑफिस में थे. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि उनकी हत्‍या क्‍यों की गई. बाबा सिद्दीकी ने हाल में ही कांग्रेस का साथ छोड़कर अजित पवार की पार्टी का हाथ थामा था. बाबा सिद्दीकी की हत्‍या ऐसे वक्‍त की गई है, जब महाराष्‍ट्र में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है. इस बाबत चुनाव आयोग की टीम प्रदेश का दौर भी कर चुकी है.

जानकारी के अनुसार, बाबा सिद्दीकी को तीन गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उनपर गोलीबारी हुई थी. लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया. बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा नाम हैं. वे तीन बार विधायक रहे हैं.

बता दें कि बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई, जो कि निर्मल नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत की घटना बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें स्पॉट पर पहुंच गई हैं. वहीं इस मामले में दो संदिग्‍धों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से एक यूपी तो दूसरा हरियाणा का रहने वाला बताया गया है.

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *