‘बिपरजॉय’ ‘बेहद गंभीर चक्रवात’ के रूप में तब्दील हो चुका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया यह 15 जून की शाम गुजरात के तट से टकरा सकता है. इस दौरान अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे बेहद ज्यादा नुकसान हो सकता है. IMD ने बताया इस तूफान से गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिले इससे सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं.

आईएमडी के अनुसार, चक्रवात बिपरजॉय के ‘बेहद गंभीर चक्रवात’ के रूप में 15 जून की शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र तथा कच्छ के तटों को पार करने की संभावना है. इस दौरान 125-135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने के आसार हैं. आईएमडी के अनुसार, पोरबंदर, राजकोट, मोरबी और जूनागढ़ में भारी से अधिक भारी बारिश होने के आसार हैं. इन जिलों में 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. महापात्र ने कहा, ‘सौराष्ट्र, कच्छ के निचले तटवर्ती इलाकों में तीन से छह मीटर ऊंची ज्वारीय लहरें आ सकती हैं. ऐसे क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए कदम उठाने और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का सुझाव दिया गया है.’
आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘इससे संभवत: काफी अधिक नुकसान हो सकता है.’ इस कारण गुजरात में कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर जिलों में 15 जून को 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर इन इलाकों में इतनी अधिक बारिश नहीं होती, इसलिए इससे निचले इलाकों में बाढ़ आने की आशंका है.
चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के चलते 69 ट्रेनें रद्द, 58 का रूट किया गया छोटा
पश्चिम रेलवे द्वारा गुजरात में ‘बिपरजॉय’ चक्रवात के मद्देनज़र चक्रवात संभावित क्षेत्रों में एहतियाती उपाय के रूप में कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. इसके अतिरिक्त, पश्चिम रेलवे द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इन संभावित क्षेत्रों के ट्रेन यात्रियों के लिए विविध संरक्षा और सुरक्षा सावधानियां भी बरती जा रही हैं. मौजूदा नियमानुसार रिफंड स्वीकार्य होगा.
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अब तीन और ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है, एक ट्रेन शॉर्ट ओरिजिनेट होगी, जबकि एक ट्रेन को निर्धारित गंतव्य तक चलाने के लिए बहाल कर दिया गया है. इसके साथ, चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनज़र यात्रियों और ट्रेन संचालन में सुरक्षा के संबंध में एहतियाती उपाय के तौर पर 69 ट्रेनों को निरस्त, 32 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (निर्धारित गंतव्य से पहले रोकना), जबकि 26 ट्रेनों को शॉर्ट ओरिजिनेट (निर्धारित प्रस्थान वाली जगह से पहले शुरू) किया जाएगा.
बिपरजॉय तूफान के टकराने से पहले गुजरात के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिपरजोय तूफान के मद्देनजर कल गुजरात के कच्छ और देवभूमि द्वारका में रेड एलर्ट जारी किया गया है. तूफान के जमीन से टकराने से पहले इन ज़िलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि जामनगर पोरबंदर और मोरबी में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद 15 तारीख़ को जब तूफ़ान कच्छ और देवभूमि द्वारका से टकराएगा उस दिन भी इन्ही जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.
बिपरजॉय चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट पर भारतीय वायुसेना, गुजरात के सभी एयरबेस में स्टैंडबाय पर हैलिकॉप्टर
बिपरजॉय चक्रवात से भारी तबाही मचने की आशंकाओं के मद्देनजर गुजरात के जामनगर, भुज, नलियां एयर बेस को हाई अलर्ट पर रखा गया. यहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी हैलिकॉप्टर स्टैंड बाय पर है. तूफान के समुद्र तट से टकराने के बाद राहत और बचाव के लिए ज़रूरत पड़ने पर सिविल एयरपोर्ट से भी ऑपरेशन चलाने की तैयारी है.
बिपरजोय की तैयारियों का जायजा लेने कांडला पोर्ट पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कच्छ में चक्रवाती तूफान बिपरजोय की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांडला पोर्ट का दौरा किया.
#WATCH | Gujarat: Union Health Minister Mansukh Mandaviya visited Kandla Port to take stock of preparations for #BiparjoyCyclone in Kachchh. pic.twitter.com/MHwqpEigUV
— ANI (@ANI) June 13, 2023
बिपारजॉय को IMD ने बताया ‘बेहद गंभीर चक्रवात’, कहा- गुजरात के 3 जिलों में मचा सकता है तबाही
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि ‘बिपारजॉय’ ‘बेहद गंभीर चक्रवात’ के रूप में तब्दील हो चुका है. यह 15 जून की शाम गुजरात के तट से टकरा सकता है. इस दौरान अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे बेहद ज्यादा नुकसान हो सकता है. IMD ने बताया इस तूफान से गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिले इससे सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं.
आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘इससे संभवत: काफी अधिक नुकसान हो सकता है.’ इस कारण गुजरात में कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर जिलों में 15 जून को 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर इन इलाकों में इतनी अधिक बारिश नहीं होती, इसलिए इससे निचले इलाकों में बाढ़ आने की आशंका है.
बिपरजॉय तूफान का कच्छा में बड़ा असर, कई दुकानें क्षतिग्रस्त
बिपरजॉय चक्रवात का कच्छ के मांडवी बीच पर खासा असर दिखने लगा है. यहां करीब 500 अस्थाई दुकानों को खाली कराया गया है. इनमें काफी संख्या में दुकानें डेमेज हुई हैं. यहां मांडवी बीच के आसपास सन्नाटा पसरा है. बीच की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया. यहां करीब 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और समुद्री लहरे काफी उफान पर हैं.
सुरक्षित जगह भेजे गए 20 हजार से अधिक लोग
गुजरात सरकार ने कहा है, ‘अब तक प्रभावित जिलों से 20,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है. जूनागढ़ जिले में 500, कच्छ में 6,786, जामनगर में 1,500, पोरबंदर में 543, द्वारका में 4,820, गिर-सोमनाथ में 408, मोरबी में 2,000 और राजकोट से 4,031 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.’
एनडीआरएफ की टीमें तैनात, लोगों के समुद्र तटों पर जाने पर लगी रोक
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की एक-एक टीम को चक्रवात से प्रभावित होने वाले संभावित स्थानों पर तैनात किया गया है. एनडीआरएफ की एक और टीम को ओखा बंदरगाह पर तैनात किया जाना है. लगभग 250 व्यक्तियों को अस्थायी आश्रय घरों में स्थानांतरित कर दिया गया है. गुजरात के द्वारका जिले के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने चक्रवात ‘बिपरजॉय’ की तैयारी के संबंध में कहा कि एहतियात के तौर पर, पर्यटकों और स्थानीय आबादी को गोमती घाट, शिवराजपुर समुद्र तट, बेट द्वारका और अन्य तटीय क्षेत्रों में जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
