नेपाल के कई इलाकों में भूकंप ने मचाई तबाही. अभी तक 128 लोगों की मौत जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Nepal Earthquake Live Updates : नेपाल में शुक्रवार देर रात आए भूकंप के बाद हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है. अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार इस भूकंप में नेपाल के रुकुम पश्चिम और जजरकोट में 36 और 34 लोगों की मौत हुई है. भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर 6.4 आंकी गई है. इस तेज भूकंप के झटकों के बीच कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है जबकि कई इलाकों में तो कई इमारतों के गिरने की भी सूचना है.

भूकंप के कारण कितने मकान क्षतिग्रस्त हुए यह पता नहीं: नेपाल गृह मंत्रालय
सरकारी ‘नेपाल टेलीविजन’ के अनुसार, पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट और रुकुम जिले भूकंप के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुए.वहीं, नेपाल के गृह मंत्रालय ने बताया कि दोनों जिलों में 128 लोगों की मौत हो गई और 140 अन्य लोग घायल हो गए. अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि भूकंप के कारण कितने मकान क्षतिग्रस्त हुए. जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
भूकंप प्रभावित जाजरकोट में ढहे हुए मकानों की तस्वीरें आई सामने

अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.भूकंप का केंद्र नेपाल में अयोध्या से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर और काठमांडू से 331 किलोमीटर पश्चिम उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था. जजरकोट जिला प्रमुख सुरेश सुनार ने कहा कि नेपाल भूकंप में मरने वालों की संख्या “बढ़ सकती है”. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि ”अभी सारी जानकारी मिल पाना मुश्किल है.”
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
