WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पंड्या होंगे कप्तान, यशस्वी और तिलक वर्मा


Team India Squad West Indies T20 Series: तीन अगस्त से शुरू होने वाली टी 20 सीरीज के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को भी  शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया था। 

(Photo by Mike Egerton/PA Images via Getty Images)

Team India Squad West Indies T20 Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टी 20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पंड्या करेंगे। तीन अगस्त से शुरू होने वाली टी 20 सीरीज के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को भी शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान शानदार  प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया था। टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को T20 सीरीज में आराम दिया गया है।

यूपी के यशस्वी को भी मिला मौका  

बीसीसीआई की ओर से मंगलवार को अजीत अगरकर को मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया था। अगरकर की नियुक्ति के दूसरे दिन ही टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश में भदोही के रहने वाले यशस्वी जयसवाल को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम दिया गया है। आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था।

हार्दिक को कप्तानी,सूर्यकुमार होंगे उपकप्तान 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में रहेगी। बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाने वाले हार्दिक पंड्या आईपीएल में शानदार कप्तानी से सबका दिल जीत चुके हैं। हार्दिक पंड्या को क्रिकेट के इस सबसे छोटे संस्करण का शानदार खिलाड़ी माना जाता है। इसीलिए चयनकर्ताओं ने एक बार फिर हार्दिक पंड्या में भरोसा जताते हुए उन्हें टीम इंडिया की कमान सौंपी है।

सीमित ओवर के मैचों में विस्फोटक खिलाड़ी माने जाने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम की उपकप्तानी सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले शानदार टीम में रिंकू सिंह का नाम न होने के कारण तमाम क्रिकेट फैंस निराश भी हुए हैं। रिंकू सिंह ने आईपीएल के दौरान अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया था।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *