लखनऊ: बीकेटी में माहौल बिगाड़ने की साजिश किसानों को घेरा, तिरंगा महाराज को जान से मारने की धमकी, विधायक योगेश शुक्ला के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी


लखनऊ के बीकेटी इलाके में माहौल बिगाड़ने की साजिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, धरना समाप्त कर लौट रहे किसानों को कुछ दबंगों ने बीच रास्ते में रोककर घेर लिया और उनके साथ अभद्रता की।

दीपक शुक्ला उर्फ तिरंगा महाराज को जान से मारने की धमकी
दीपक शुक्ला उर्फ तिरंगा महाराज को जान की धमकी

इस दौरान दीपक शुक्ला उर्फ तिरंगा महाराज को जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि 4-5 अज्ञात लोगों ने बीच सड़क पर रुकवाकर न केवल धमकाया, बल्कि स्थानीय विधायक योगेश शुक्ला के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

विधायक योगेश शुक्ला पर आपत्तिजनक टिप्पणी
विधायक योगेश शुक्ला पर आपत्तिजनक टिप्पणी

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने थाना सैरपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

वहीं पीड़ितों ने प्रशासन से सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *