मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ, आगरा और कानपुर मेट्रो की समीक्षा की और कहा कि मेट्रो सेवाओं के विस्तार में निजी क्षेत्र सहयोग को उत्सुक है। हमें उनका सहयोग लेना चाहिए।

7 कॉरिडोर करेगे मेट्रो का कायाकल्प।
10 लाख की आबादी को मिलेगी राहत।
लखनऊ में बनेंगे 50 से अधिक मेट्रो स्टेशन।
चारबाग से बसंत कुंज के बीच मेट्रो की ब्लू लाइन का काम जल्द होगा शुरू।
इस 12 किलोमीटर के रूट पर 11 स्टेशन बनाये जायेगे।
जिसमे 7 स्टेशन अंदर ग्रांउड 4 एलिवेटेड होंगे।
इन कॉरिडोर की योजना की गई है तैयार।
सचिवालय से गोल्फसीटी 12 किलोमीटर।
अमौसी से इकाना स्टेडियम 19.6 किलोमीटर।
इंदिरानगर से इकाना स्टेडियम 8.9 किलोमीटर।
चारबाग से पीजीआई 11 किलोमीटर।
आईआईएम से राजाजीपुरम 21.5 किलोमीटर।
मुंशीपुलिया से जानकीपुरम 6.5 किलोमीटर।
आईआईएम से अमौसी 13 किलोमीटर।
मुख्यमंत्री मंगलवार को लखनऊ, कानपुर और आगरा की मेट्रो परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे । उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो के विस्तार से शहर की बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। इसलिए चारबाग-बसंतकुंज तक मेट्रो सुविधा मुहैया कराने के लिए नए चरण का डीपीआर तैयार करके उसे शासन को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने मेट्रो रेल रूट के भूमिगत और एलिवेटेड रूट की रूट का डीपीआर तैयार करने में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो विस्तार के लिए निजी क्षेत्र का लें सहयोग लिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में लखनऊ में संचालित हो रही मेट्रो को एक ओर आईआईएम तक और दूसरी ओर एसजीपीजीआई तक विस्तार दिया जाना चाहिए। निजी क्षेत्र की अनेक कंपनियां इसके लिए सहयोग देने को इच्छुक हैं। ऐसे में पीपीपी मोड पर मेट्रो सेवा के विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने मेट्रो रेल परिसरों में व्यावसायिक गतिविधियों को और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। पैसेंजर सर्विस और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कानपुर और आगरा में दोनों चरण के मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है, इसलिए धनराशि को समय से जारी करते हुए परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर व 17 नगर निगमों में इलेक्ट्रिक बसों और ई-रिक्शा के संचालन को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए हैं।
कैबिनेट से दिलाई जाएगी मेट्रो विस्तार को मंजूरी
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आवास विभाग और उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपी एमआरसी) के स्तर पर चारबाग-बसंतकुंज तक बनने वाले मेट्रो के दूसरे चरण के लिए डीपीआर को मंजूरी दिलाने की कवायद में जुट गए हैं। अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण का कहना है कि दूसरे चरण का डीपीआर तैयार है, जिसे जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी। जबकि आईआईएम और पीजीआई तक मेट्रो के विस्तार के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए यूपीएमआरसी को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही डीपीआर तैयार कर लिया जाएगा।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
