विश्व फोटोग्राफी दिवस पर टाइपा की पांच दिवसीय आठवीं फोटो प्रदर्शनी व छायाचित्र प्रतियोगिता का उद्घाटन


एक छत के नीचे सजी देश के छायाकारों की अकल्पनीय तस्वीरें – टाइपा की पांच दिवसीय आठवीं फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन – यूनिसेफ की थीम पर फोटो भेजने वाले सर्वश्रेष्ठ छायाकर सम्मानित लखनऊ। अलीगंज स्थित ललित कला अकादमी में विश्व फोटोग्राफी दिवस की पूर्व संध्या पर ‘द यूथ फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन’ (टाइपा) और यूनिसेफ की ओर से आठवीं फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्धाटन निपुन गुप्ता – संचार विशेषज्ञ, यूनिसेफ, उत्तर प्रदेश, वरिष्ठ छायाकार मनोज छाबड़ा, अनिल रिसाल और टाइपा के अध्यक्ष शाहिर सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम में यूनिसेफ स्टेट हेड निपुन गुप्ता ने कहा कि टाइपा के साथ जुड़कर कुछ नया करने का मौका मिला है। टाइपा की इस आठवीं फोटो प्रदर्शनी में यूनिसेफ ने दो थीम दी थी। जिसमें क्लाइमेट चेंजः हेल्दी एनवायरमेंट फॉर हेल्दी चाइल्ड और हैप्पी पैरेंटिंग शामिल था। जिस पर पूरे देश भर से 190 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें कर्नाटक, राजस्थान, झारखंड, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, बंगलुरु, यूपी, मध्य प्रदेश, असम समेत कई राज्य शामिल हैं। निपुन गुप्ता के मुताबिक कुल 190 आवेदनों में से पहले 135 प्रतिभागियों की फोटो को शॉर्टलिस्ट किया गया। इसमें 15 से 65 वर्ष तक के फोटोजर्नलिस्ट, फोटोग्राफर और फोटोग्राफी के शौकीन रहे। कुल शॉर्टलिस्टेड फोटोस में 75 तस्वीरों को प्रदर्शनी में लगाया गया है।
इस मौके पर संरक्षक मनोज छाबड़ा, विकास बाबू, अध्यक्ष शाहिर सिद्दीकी, उपाध्यक्ष वी. सुनील, आशुतोष त्रिपाठी, सत्येंद्र मेहरोत्रा, महामंत्री शरद शुक्ला, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, लेखा मंत्री आशु सिंह, दानिश अतीक, कार्यकारिणी सदस्य अनिल जायसवाल, मोहम्मद मुकीद, अजय कुमार, मोनिश अतीक, मयूर कश्यप, उत्कर्ष कुमार (लकी) और शाश्वत मिश्रा समेत कई अन्य वरिष्ठ छायाकार उपस्थित रहे। अकल्पनीय तस्वीरें मोहेंगी मन फोटो प्रदर्शनी में कुल 180 तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है। जिसमें राम मंदिर, नेता-नगरी, शहर की खूबसूरती, पर्यावरण, जानवरों समेत तमाम तरह की अद्भुत, अविश्वसनीय और अकल्पनीय तस्वीरें दर्शकों का मन मोह लेंगी। सुभोजीत और दुर्गेश नंदिनी बनी विजेता अध्यक्ष शाहिर सिद्दीकी ने बताया कि यूनिसेफ ने क्लाइमेट चेंजः हेल्दी एनवायरमेंट फॉर हेल्दी चाइल्ड और हैप्पी पैरेंटिंग पर सर्वश्रेष्ठ फोटोस भेजने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। श्री सिद्दीकी के अनुसार क्लाइमेट चेंजः हेल्दी एनवायरमेंट फॉर हेल्दी चाइल्ड में धनबाद, झारखंड के सुभोजीत घोषाल को प्रथम, बंगलुरु की विभुषा द्वितीय, बिहार के अफजल अदीब तृतीय और मिर्जापुर की एक दिव्यांग प्रतिभागी फरहीन नाज़मी को स्पेशल प्राइज देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह हैप्पी पैरेंटिंग में जयपुर की दुर्गेश नंदिनी विजेता रहीं। जबकि कमर नईम अंसारी द्वितीय, शाश्वत मिश्रा तृतीय और डॉ. नरेंद्र कुमार को स्पेशल प्राइज देकर पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष शाहिर ने बताया कि स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड नीरज कुमार और गायत्री गुप्ता को दिया गया।
पांच दिवसीय प्रदर्शनी में यह खास:
1. 20 अगस्त को लाइटिंग और कंपोजिशन पर प्रख्यात छायाकार विकास बाबू की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
2. 21 अगस्त को स्ट्रीट फोटोग्राफी पर वरिष्ठ पत्रकार और स्ट्रीट फोटोग्राफी एक्सपर्ट सौरभ श्रीवास्तव कुछ टिप्स देंगे।

3. 22 अगस्त को कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड फाइन आर्ट्स के लेक्चरर अतुल हुंडो ‘मोबाइलोग्राफी’ विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *